Helena Luke: मिथुन चक्रवर्ती की पूर्व पत्नी का हुआ निधन

Rajasthan Group D Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें , जानें

Rajasthan Group D Recruitment 2025 : राजस्थान ग्रुप डी अधिसूचना 2025 ग्रुप डी पदों के लिए 53749 रिक्तियों को भरने के लिए जारी की...

AKNU 2025 का रिजल्ट जारी, UG और PG मार्कशीट डाउनलोड करें

Adikavi Nannaya University Results 2025: आदिकवि नन्नया विश्वविद्यालय (AKNU) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट- aknu.edu.in पर विभिन्न UG और PG पाठ्यक्रमों के लिए सेमेस्टर परिणाम...

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ZBO परीक्षा तिथि 2025 जारी, यहाँ देंखे

Central Bank of India ZBO Exam Date 2025 Out: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में जोन बेस्ड ऑफिसर (ZBO)...

Date:

मिथुन और Helena Luke की शादी सिर्फ चार महीने ही चली। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में हेलेना ने खास किरदार निभाया था।

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पूर्व पत्नी Helena Luke का अमेरिका में निधन

हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी Helena Luke का अमेरिका में निधन हो गया है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर यह जानकारी साझा की है। मिथुन और हेलेना की शादी सिर्फ चार महीने ही चली थी।

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में हेलेना ने खास किरदार निभाया था। लंबे समय से अमेरिका में रह रहीं हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में भी काम किया था। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने Social Media पर अपनी खराब तबीयत के बारे में लिखा था, लेकिन मेडिकल हेल्प न लेने की वजह से 3 नवंबर 2024 को उनका निधन हो गया।

हेलेना ल्यूक की अंतिम पोस्ट

हेलेना ल्यूक की मौत के बाद उनका आखिरी फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हेलेना ने रविवार सुबह 9:20 बजे लिखा, ‘अजीब महसूस कर रही हूं। मिले-जुले भाव और कोई सुराग नहीं कि क्यों। बेचैन।’ लोग पोस्ट पर कमेंट कर अंदाजा लगा रहे हैं कि मौत से एक दिन पहले हेलेना को ऐसा क्यों महसूस हो रहा था। वहीं, उनके फैन्स ने पोस्ट पर कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Helena Luke

मिथुन चक्रवर्ती की पूर्व पत्नी Helena Luke का हुआ निधन

हेलेना का अभिनय करियर

मनमोहन देसाई की ब्लॉकबस्टर मसाला फिल्म ‘मर्द’ में हेलेना ने ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाई थी। उनका किरदार, लेडी हेलेन, पहले आज़ाद सिंह (दारा सिंह) और फिर उनके बेटे राजू/मर्द तांगेवाला (अमिताभ बच्चन) को बचाता है। फिल्म में अमिताभ का डायलॉग ‘आज पता चला, सब गोरों का दिल काला नहीं होता मैडम’ उस वक्त काफी मशहूर हुआ था।

इसके अलावा हेलेना कई अन्य फिल्मों में भी नजर आईं, जिनमें ‘आओ प्यार करें’, ‘दो गुलाब’ और ‘साथ-साथ’ जैसी फिल्में शामिल हैं।हालांकि बॉलीवुड में हेलेना का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा।

मिथुन चक्रवर्ती और Helena Luke की शादी सिर्फ 4 महीने ही चली

रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात मॉडल-अभिनेत्री हेलेना ल्यूक से अभिनेत्री सारिका से ब्रेकअप के बाद हुई थी। कहा जाता है कि दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। उस समय मिथुन अपने करियर के शिखर पर थे और हेलेना उनकी पहली पत्नी थीं। हालांकि, शादी जल्द ही खत्म हो गई। शादी के महज चार महीने बाद हेलेना ने तलाक मांग लिया और बाद में मिथुन ने अभिनेत्री योगिता बाली से शादी कर ली।

तलाक के बारे में उन्होंने ये कहा था

अपने तलाक के बारे में बात करते हुए हेलेना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इस शादी से खुश नहीं थीं। मिथुन द्वारा किए गए वादों ने उनका दिमाग खराब कर दिया था। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं रहीं। हेलेना ने ये भी कहा था कि वो मिथुन के पास कभी नहीं जाएंगी।

यह भी पढ़ें: ACME Solar Holding IPO: पूरा विवरण देखें

आपको बता दें कि हेलेना सालों से न्यूयॉर्क में रह रही थीं और डेल्टा एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम कर रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Rajasthan Group D Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें , जानें

Rajasthan Group D Recruitment 2025 : राजस्थान ग्रुप डी...

AKNU 2025 का रिजल्ट जारी, UG और PG मार्कशीट डाउनलोड करें

Adikavi Nannaya University Results 2025: आदिकवि नन्नया विश्वविद्यालय (AKNU)...